Up Vidhan Sabha Election 2022:- UP में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, मुज़फ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
SamajWadi Party Joining RS kushwaha & Rana Quadir In Presence Of Akhilesh Yadav.
आरएस कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा और भाजपा पर खूब भड़ास निकाली, और आरएस कुशवाहा ने कहा की वो अपने सभी साथियों के सपा की विचारधारा में शामिल हो रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि मैंने बसपा में 30 वर्ष काम किया हैं .उन्होंने कहा की बसपा बाबा साहेब और कांशीराम के रस्ते से भटक गयी हैं इसी से दुखी होकर सभी साथी सपा में आ रहे हैं। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कुशवाहा ने भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार को जुमलेबाजों की सरकार बताया।
अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा
आज प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा को सबसे ज्यादा सांसद और विधयाक दिए हैं। वो कहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन व प्रदेश की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन बनाएंगे। लेकिन महंगाई इतनी हो गयी की आम जनता का भर पेट खाना भी मुश्किल को गया हैं। ग्लोबल हंगरी इंडेक्स के मुताबिक इस समय हमारा देश नेपाल , पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे छूट गया हैं। और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे है।
RS kushwaha Joining Samaj Wadi Party
अखिलेश यादव ने कहा कि जब किसान तीन काले कानूनों का विरोध करते हैं। तो उनको गाड़ी के टायर नीचे कुचल देते हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का काम रंग बदलना ,नाम बदलना और दूसरे के काम को अपना काम बताना हैं। भाजपा ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है। इसलिए जनता उनकी इस बार वोटो के द्वारा धुनाई करेगी। और समाजवादी पार्टी को वोट देकर योग्य सरकार बनवाएगी न कि योगी सरकार।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद सभी कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। और पार्टी के घोषणा पत्र में उनकी सभी मांगों को शामिल करेंगे।
अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी 400 सीटें जीतेंगी। भाजपा 150 मौजूदा विधायकों के टिकट काट रही हैं 100 विधायक मुख्यमंत्री से नाराज हैं जिन्होंने योगी के खिलाफ धरना दिया था ,और 50 हमारे विधायक है। और कहा की अभी 300 का आंकड़ा पर हो गया हैं।
Samaj Wadi Party Ofice pic-1
आरएस कुशवाहा व सांसद कादिर राणा के अलावा ये नेता भी सपा में शामिल हुए :- बसपा के पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, पूर्व प्रत्याशी बांदा मधुसूदन कुशवाहा, राष्ट्रीय पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम सेवक पाल एडवोकेट, कुशवाहा महासभा के विजय कुशवाहा, लखीमपुरखीरी के पूर्व विधायक डा. विमलेश गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा कानपुर, रोहित यादव प्रधान, कर्मचारी नेताओं में अतुल आक्रोश दूबे, दिलीप मिश्रा, सुनील तिवारी एडवोकेट, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मयंक श्रीवास्तव, चौधरी अमरपाल सिंह, बिल्लू चौधरी पूर्व प्रमुख, कय्यूम चौधरी व शाकर अली पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रजनीश कटारिया, प्रवीण प्रजापति, महकार सिंह गुर्जर, रजनीश, अली हसन आदि