आज हम मेरठ जिले की किठौर विधानसभा सीट(46) से बारे में विस्तार से बताते हैं। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के सत्यवीर त्यागी विधायक हैं
2017 के विधान सभा इलेक्शन में भाजपा के सत्यवीर त्यागी ने समाजवादी पार्टी के शाहिद मंजूर को हराया था। इस सीट पर सपा के शाहिद मंजूर लगातार तीन बार विधयाक रहे थे। किठौर विधान सभा सीट पर मंजूर परिवार का पिछले कई दसको से कब्ज़ा रहा हैं इस सीट से शाहिद मंजूर के पिता मंजूर अहमद भी कई बार विधयाक रहे हैं। लेकिन 2017 की आंधी में वो भी अपनी किला नहीं बचा पाए थे और भाजपा के सत्यवीर त्यागी से हार गए थे।
सत्यवीर त्यागी को 90622 वोट मिले थे जबकि शाहिद मंजूर को 79800 वोट मिले थे और बहुजन समाज पार्टी के गजराज सिंह को भी 62503 वोट मिले। इस तरह से भाजपा के सत्यवीर त्यागी ने ये सीट समाजवादी पार्टी के शाहिद मंजूर को 10822 वोटो से हराया था।
Kithore Vidhan Shabha Election Result 2017:-
सत्यवीर त्यागी (भाजपा)- विजेता – 90622
शाहिद मंजूर (सपा)- उपविजेता – 79800
गजराज सिंह (बसपा)- 62503
जीत का अंतर – 10822 (विजेता) भाजपा
Kithore Vidhan Shabha Election Result 2012:-
शाहिद मंजूर (सपा)- विजेता -73015
लखीराम नागर (बसपा)-उपविजेता – 61909
सत्यवीर त्यागी (रालोद)- 34791
जीत का अंतर – 11106 (विजेता) सपा
Kithore Vidhan Shabha Election Result 2007:-
शाहिद मंजूर (सपा)- विजेता – 43701
विजेंद्र सिंह (बसपा)- उपविजेता – 40276
जीतेन्द्र (भाजपा)- 24972
जीत का अंतर – 3425 (विजेता) सपा
Kithore Vidhan Shabha Election Result 2002:-
शाहिद मंजूर (सपा)- विजेता – 44682
कादर नाथ (बसपा)- उपविजेता – 30513
परवेज हलीम (रालोद)- 28755
जीत का अंतर – 14169 (विजेता) सपा
इस सीट पर इस बार भी मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही होगा। इस बार सपा और रालोद का गठबंधन हैं। गठबंधन होने के कारण समाजवादी पार्टी मजबूत हुई हैं।